1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: कुछ ऐसा किया साहा ने कि लोग बोल उठे हा..हा..हा...

IND vs AUS: कुछ ऐसा किया साहा ने कि लोग बोल उठे हा..हा..हा...

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 17, 2017 09:58 am IST,  Updated : Mar 17, 2017 10:01 am IST

रांची: ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ जारी टेस्ट सिरीज़ में जहां दोनों टीमों के बीच तनाव, नोकजोंक देखने को मिल रही है वहीं कुछ हंसी के पल भी नज़र आए। तीसरे टेस्ट के कल पहले दिन विकेटकीपर

Smith, Saha- India TV Hindi
Smith, Saha

रांची: ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ जारी टेस्ट सिरीज़ में जहां दोनों टीमों के बीच तनाव, नोकजोंक देखने को मिल रही है वहीं कुछ हंसी के पल भी नज़र आए। तीसरे टेस्ट के कल पहले दिन विकेटकीपर रिद्धीमन साहा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ के बीच एक ऐसी घटना हुई कि न सिर्फ अंपायर बल्कि पूरे ग्राउंड में ठहाका लग गया।

दरअसल स्मिथ चार विकेट गिरने के बाद मैक्सवेल के साथ पारी संबालने की बड़ी मशक्कत कर रहे थे और इसमें कामयाब होते भी नज़र आ रहे थे। ज़ाहिर है इंडिया को उनके विकेट की सख़्त ज़रुरत थी लेकिन स्मिथ थे कि कोई मौक़ा ही नही दे रहे थे। 

smith, saha
smith, saha

Smith Saha
Smith Saha

कल मैच लगभग ख़त्म होने वाला था और जडेजा बॉलिंग कर रहे थे। तभी स्मिथ उनकी एक बॉल पर बीट हुए, बॉल उनके पैड पर लगकर दोनों पैरों के बीच पंस गई। बस फिर क्या था, साहा को लगा कि बॉल ने बैट का किनारा छुआ होगा और अगर वह बॉल पैरों में से खींच लेते हैं तो स्मिथ का विकेट मिल सकता है। फिर क्या था, साहा लपकर विकेट के सामने आए और स्मिथ के पैरों के बीच से बॉल छीनने लगे। 

Smith Saha
Smith Saha

इस बीच स्मिथ को भी समझ आ गया कि माजरा क्या है। पहले तो उन्होंने बॉल नीचे गिराने की कोशिश की लेकिन इसमें जब वह नाकाम रहे तो ज़मीन पर ही लेट गए इस उम्मीद से कि बॉल नीचे गिर जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नही। साहा ने आख़िरकार झपटकर अपील कर डाली। 

Smith Saha
Smith Saha

Smith Saha
Smith Saha

अंपायर अपील पर तो क्या फ़ैसला करते उल्टे उनकी हंसी निकल गई और बाक़ी खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस बीच बड़े स्क्रीन पर इस घटना को देखकर दर्शक भी हंसे बिना न रह सके।

बाद में रिप्ले मे साफ दिखा कि बॉल ने बैट को छुआ ही नही था। स्मिथ ने कल नाबाद 117 रन बनाए। ये उनका 19 वां शतक थाऔर सिरीज़ का दूसरा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल