1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : इयान चैपल ने बताया भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में जो रूट की सबसे बड़ी भूल

Ind vs Eng : इयान चैपल ने बताया भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में जो रूट की सबसे बड़ी भूल

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2021 01:04 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 01:04 pm IST

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पूरी बल्लेबाजी की और आखिर में भारत के सामने 420 रन का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की टीम ने हालांकि काफी समय रहते हुए जीत दर्ज की थी।

Ind vs Eng, Ian Chappell, Joe Root, Test against India- India TV Hindi
England cricket Team  Image Source : BCCI.TV

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज इयान चैपल का मानना है कि पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में दूसरी पारी को समाप्त घोषित नहीं करके इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भारत को कड़ा संदेश देने से चूक गये जिससे सीरीज में बाद में उन्हें मनोवैज्ञानिक फायदा मिलता। इंग्लैंड ने टूटती पिच पर कुल बढ़त 350 रन से अधिक होने के बावजूद अपनी दूसरी पारी समाप्त घोषित नहीं की थी। 

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में अपने कालम में लिखा, ‘‘पहले टेस्ट में बेहतरीन आलराउंड खेल के बावजूद रूट महत्वपूर्ण मौके पर इंग्लैंड की मजबूती का पूरा फायदा उठाने में विफल रहे। ’’ 

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : 66 साल बाद टूटा टेस्ट क्रिकेट का यह विश्व रिकॉर्ड, गेंदबाजों ने किया कमाल

उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी पारी में आक्रमण और रक्षण के बीच असमंजस की स्थिति में पड़ने के बजाय इंग्लैंड को पारी समाप्त घोषित करके आक्रामक रवैया अपनाना चाहिए था। ’’ 

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पूरी बल्लेबाजी की और आखिर में भारत के सामने 420 रन का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की टीम ने हालांकि काफी समय रहते हुए जीत दर्ज की थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान चैपल ने कहा, ‘‘इससे (पारी समाप्त घोषित करने) भारत के पास कड़ा संदेश जाता कि हम उनकी मजबूत बल्लेबाजी को लेकर चिंतित नहीं हैं। ’’

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा झटका, पुजारा हुए चोटिल 

उन्होंने कहा, ‘‘रूट अगर पारी समाप्त होने का इंतजार करने के बजाय पारी समाप्त घोषित करते तो इसका उन्हें सीरीज में बाद में मनोवैज्ञानिक फायदा मिलता। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल