1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : अहमदाबाद की पिच पर लाल गेंद के खिलाफ बल्लेबाजी करना आसान होगा - जैक क्रॉली

IND vs ENG : अहमदाबाद की पिच पर लाल गेंद के खिलाफ बल्लेबाजी करना आसान होगा - जैक क्रॉली

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2021 10:28 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 10:28 pm IST

जैक क्रॉली ने भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे से सहमति जताते हुए मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पहले की तरह ही होगी लेकिन लाल गेंद होने से बल्लेबाजी आसान रहेगी।

IND vs ENG: It will be easy to bat against the red ball on the Ahmedabad pitch - zak crawley- India TV Hindi
IND vs ENG: It will be easy to bat against the red ball on the Ahmedabad pitch - zak crawley Image Source : BCCI

अहमदाबाद। इंग्लैंड के युवा सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे से सहमति जताते हुए मंगलवार को कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पहले की तरह ही होगी लेकिन लाल गेंद होने से बल्लेबाजी आसान रहेगी। भारत ने इस मैदान पर पिछले टेस्ट में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया। 

ये भी पढ़ें - AFG vs ZIM 1st Test, Day 1 : जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को 131 पर समेटा

मेजबान टीम अब विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिये श्रृंखला 3-1 से जीतना चाहेगी। क्रॉली ने मंगलवार से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट से पहले कहा,‘‘मुझे लगता है कि यह वैसी ही पिच होगी। उस पर रन बनाना आसान नहीं था लेकिन वह दोनों टीमों के लिये था। उन्होंने हमसे बेहतर खेला लेकिन हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।’’ 

ये भी पढ़ें - PSL 2021 : सरफराज अहमद ने उड़ाई इस गेंदबाज की धज्जियां, 4 गेंदों पर ठोंके लगातार 4 छक्के

यह पूछने पर कि क्या इस टेस्ट में बल्लेबाजी आसान होगी, उन्होंने कहा,‘‘यह पिच पर निर्भर होगा लेकिन मुझे लगता है कि थोड़ा आसान होगा। गुलाबी गेंद थोड़ी कठोर होती है और तेजी से फिसलती है। यही वजह है कि अक्षर को LBW और बोल्ड करके ज्यादा विकेट मिले।’’ 

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : अजिंक्य रहाणे ने बताया चौथे टेस्ट में कैसा होगा पिच का हाल

उन्होंने दो टेस्ट में 18 विकेट ले चुके अक्षर पटेल की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘वह बेहतरीन गेंदबाज है, खासकर इन हालात में। वह काफी सटीक गेंदबाजी कर रहा है और रन बनाने के मौके नहीं देता।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल