1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट हुए केएल राहुल, ट्वीट कर दी यह जानकारी

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट हुए केएल राहुल, ट्वीट कर दी यह जानकारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2021 03:56 pm IST,  Updated : Feb 02, 2021 03:56 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 वर्षीय राहुल वनडे और टी20 श्रृंखला में खेले थे लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला। 

IND vs ENG: KL Rahul fit before Test series against England, tweeted this information- India TV Hindi
IND vs ENG: KL Rahul fit before Test series against England, tweeted this information Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। कलाई की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश लौटने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्होंने पूरी फिटनेस हासिल कर ली है और वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिये तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 वर्षीय राहुल वनडे और टी20 श्रृंखला में खेले थे लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला। 

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका दौरा कोरोना के कहर की वजह से हुआ स्थगित

मेलबर्न में उनके बायें हाथ की कलाई चोटिल हो गयी थी जिससे वह अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये थे। राहुल इसके बाद स्वदेश लौट आये थे और स्वास्थ्य लाभ के लिये बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़ गये थे। 

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धमाल मचाने वाले इस भारतीय खिलाड़ी को मिला आईसीसी का 'प्लेयर आफ द मंथ' अवॉर्ड

राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘‘खुशी है कि मैंने रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा किया। फिर से फिट और स्वस्थ होने से बेहतर अहसास कुछ नहीं होता। खिलाड़ियों के साथ वापसी करना हमेशा मजेदार होता है। देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है। मेरी निगाहें अब घरेलू श्रृंखला पर टिकी हैं।’’ 

ये भी पढ़ें - एटीपी कप : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टीम मुकाबले से हटे नडाल

ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की श्रृंखला में दो अर्धशतक जमाने वाले राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल