1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : रोहित ने ओवल टेस्ट में लगाए शतक को बताया खास, टीम इंडिया की जीत के बाद कही यह बात

Ind vs Eng : रोहित ने ओवल टेस्ट में लगाए शतक को बताया खास, टीम इंडिया की जीत के बाद कही यह बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 06, 2021 10:36 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 10:36 pm IST

रोहित ने दूसरी पारी में 127 रनों की बेहतरी शकतीय पारी खेलकर भारत की 157 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा रोहित ने मैच की पहली पारी में 11 रन बनाए थे।

Ind vs Eng, Rohit Sharma, Sports, cricket, India vs England- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ मैच चुना गया। रोहित ने दूसरी पारी में 127 रनों की बेहतरी शकतीय पारी खेलकर भारत की 157 रनों से जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा रोहित ने मैच की पहली पारी में 11 रन बनाए थे।

मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद रोहित ने कहा, ''मैं मैदान पर हर संभव कोशिश करता हूं की मौजूद रहूं। मेरे लिए यह शतक काफी खास था और हमें दूसरी पारी की अहमियत का भी पता था। यही कारण है की मैं रुककर टीम को बेहतर स्थिति में लाने की कोशिश कर रहा था।'' 

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : भारत ने दोहराया इतिहास, 50 साल बाद लंदन में इंग्लैंड को दी टेस्ट में मात

उन्होंने कहा, ''विदेशी धरती पर टेस्ट में यह मेरा पहला शतक था। मुझे बेहद खुशी है की मेरे इस शतक से टीम एक अच्छी स्थिति में आ पाई। हालांकि मैच में शतक लगाने के बारे में मैं नहीं सोच रहा था। मुझे पता था की हमारे ऊपर किस तरह का दवाब है यही कारण है की मेरे साथ-साथ टीम पूरी टीम ने मिलकर शानदार खेल दिखाया।''

आपको बता दें की टीम की शानदार जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में अब 2-1 की बढ़त बना ली है। वहीं सीरीज का अंतिम और पांचवा मुकाबला अब मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- अश्विन को मौका न मिलने पर उनकी काउंटी टीम ने किया भारत को ट्रोल, जरूर देखें ये Tweet

वहीं चौथे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी कर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 290 रन बनाए और भारत पर 99 रनों की बढ़त हासिल की।

हलांकि टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में दमदार वापसी की और 466 रनों का स्कोर खड़ा इंग्लैंड के सामने 368 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम खेल के अंतिम दिन के तीसरे सेशन में 210 रन बनाकर ढ़ेर हो गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल