1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : आर्चर ने माना, पहला मैच जीतने से हम सीरीज में कही भी नहीं है आगे

IND vs ENG : आर्चर ने माना, पहला मैच जीतने से हम सीरीज में कही भी नहीं है आगे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 13, 2021 07:39 am IST,  Updated : Mar 13, 2021 07:39 am IST

जोफ्रा आर्चर का मानना है कि वो अभी ज्यादा आगे का नहीं देख रहे हैं। क्योंकि अभी 4 मैच बाकी है। इतना जरूर है कि बस ये एक शानदार जीत थी। 

Jofra Archer- India TV Hindi
Jofra Archer Image Source : GETTY

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच मे इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इसके बाद भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का मानना है कि वो अभी ज्यादा आगे का नहीं देख रहे हैं। क्योंकि अभी 4 मैच बाकी है। इतना जरूर है कि बस ये एक शानदार जीत थी। 

गौरतलब है कि पहले टी20 मैच में आर्चर ने अपनी सटीक गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। पहले टी20 मैच की शुरुआत में ही उन्होंने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को शानदार तरीके से बोल्ड करके पवेलियन भेजा। इस तरह आर्चर ने मैच में 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। जिससे टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। 

ऐसे में अब इस जीत के बाद आर्चेर ने प्रेसवार्ता में कहा, "यह सीरीज का पहला मैच था। अभी भी चार मैच बाकी हैं। वो ( टीम इंडिया ) दुनिया की नंबर दो टीम ऐसे ही नहीं बल्कि किसी कारण के चलते ही है। इसलिए मैं ये अभी नहीं कह सकता हूँ कि हम आगे निकल आए हैं। हाँ, इतना जरूर है कि ये एक शानदार जीत है। जिसका हमने आनंद उठाया।"

ये भी पढ़े - IND vs ENG 1st T20I : मैच हारने के बाद छलका विराट कोहली का दर्द, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा

बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन पर ही रोक दिया। इस दौरान श्रेयस अय्यर ने 67 रन की सर्वाधिक पारी खेली थी। 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को जेसन रॉय और जॉस बटलर ने अच्छी शुरुआत दी और दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। रॉय ने आउट होने से पहले 49 रन बनाए। अंत में बेयरस्टो ने 26 और डेविड मलान ने 24 रन की पारी खेलकर इंग्लिश टीम को 15.3 ओवर में ही मैच जिताया। अब सीरीज का दूसरा टी20 मैच 14 मार्च रविवार को खेला जाएगा। 

ये भी पढ़े - IPL 2021 के सीजन से पहले धोनी ने पुराने अंदाज में लगाए गगनचुम्बी छक्कें, सामने आया ये Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल