1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर घिरे तेंदुलकर, किसी ने कहा शराबी तो किसी ने दी टीवी बदलने की सलाह

एक ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर घिरे तेंदुलकर, किसी ने कहा शराबी तो किसी ने दी टीवी बदलने की सलाह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 30, 2017 02:39 pm IST,  Updated : Oct 30, 2017 02:39 pm IST
sachin tendulkar- India TV Hindi
sachin tendulkar

कानपुर में रविवार को वनडे मैच में न्यूज़ीलैंड को हराकर सिरीज़ 2-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया को ख़ूब बधाइयां मिल रही हैं. लेकिन मैच के दौरान किए गए एक ट्वीट की वजह से सचिन तेंदुलकर को ट्रोल किया गया और खरीखोटी सुनाई गई. 

दरअसल, रविवार को भारतीय पारी के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया था, "रोहित शर्मा और विराट कोहली की बैटिंग शानदार रही. ऐसा लग रहा है कि मुक़ाबला बेहद कड़ा होगा. उम्मीद है हम बेहतर तरीके से मैच ख़त्म कर सकेंगे."

इस ट्वीट के बाद तो लोग सचिन के पीछे ही लग गए. एक ने तो उन्हें शराबी ही बता दिया. 

Tweet
Tweet

वहीं एक अन्य ने पूछा, "हाइलाइट चल रही है." तो दूसरे ने सेट टॉप बॉक्स बदलने की सलाह दे डाली.

Tweet
Tweet

Tweet
Tweet

@SurajitTweet हैंडल ने लिखा, "ऐसा लग रहा है कि आप रीप्ले देख रहे हैं. हम पहले ही जीत चुके हैं."

Tweet
Tweet

बहरहाल, बहुत से लोगों ने सचिन की तारीफ़ में भी ट्वीट किए.

Tweet
Tweet

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के मैच जीतने के बाद ही ट्वीट करके बधाई दी थी. मैच के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "एक थ्रिलिंग गेम का बेहतरीन अंत. जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और युज़ुवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया. ऐसा प्रदर्शन जारी रखो. टी20 सिरीज़ के लिए मेरी शुभकामनाएं."

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल