1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Nz ODI: ध्यान मुख्य रूप से स्पिनरों का सामना करने पर, कहा टॉम लैथम ने

Ind vs Nz ODI: ध्यान मुख्य रूप से स्पिनरों का सामना करने पर, कहा टॉम लैथम ने

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 20, 2017 06:35 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 06:35 pm IST

न्यूजीलैंड के टॉम लैथम का कहना है कि भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले उनका ध्यान मुख्य रूप से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी का सामना करने पर लगा होगा।

Tom Latham- India TV Hindi
Tom Latham

मुंबई: न्यूजीलैंड के टॉम लैथम का कहना है कि भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले उनका ध्यान मुख्य रूप से कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी का सामना करने पर लगा होगा। 

लैथम ने बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में कल टीम की 33 रन की जीत के बाद कहा, हमारा ध्यान यहां स्पिन का सामना करने पर लगा है। हम यहां तेज गेंदबाजी पर ध्यान के बजाय स्पिन का सामना कर स्कोर बनाने का तरीका ढूंढने पर, कि कहां खाली जगह से गेंद निकाली जाये और बाउंड्री लगायी जाये पर है। 

उन्होंने कहा, अभ्यास मैच में बायें हाथ के गेंदबाजों और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा का सामना करना आदर्श तैयारी थी। हमें जो चाहिए, वो फुटेज और इस तरह की चीजों से मिल सकता है। हम निश्चित रूप से जानते हैं कि उनके पास कुलदीप और चहल जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं और उन्होंने पिछली सीरीज में भी सचमुच काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 

न्यूज़ीलैंड इस दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल