1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : WTC फाइनल मुकाबले का मजा हुआ किरकिरा, बारिश ने डाली खलल

IND vs NZ : WTC फाइनल मुकाबले का मजा हुआ किरकिरा, बारिश ने डाली खलल

 Reported By: IANS
 Published : Jun 18, 2021 07:03 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 07:03 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला आज से होना है लेकिन खिताबी मुकाबले के पहले ही दिन बारिश ने खलल डाल दी.

IND vs NZ : world test championship final delayed due to...- India TV Hindi
IND vs NZ : world test championship final delayed due to wet outfield Image Source : ICC TWITTER HANDLE

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑस्ट्रेलिया के द रोज बाउल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के पहले दिन का पहला सत्र बारिश की भेंट चढ़ गया और बिना एक भी गेंद का खेल हुए लंच की घोषण कर दी गई।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला आज से होना है लेकिन खिताबी मुकाबले के पहले ही दिन बारिश ने खलल डाला जिस कारण मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका है।

भारत ने गुरूवार को ही इस मुकाबले के लिए अंतिम एकादश में घोषणा की थी जिसमें उसने दो स्पिनरों और तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया।

इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड ने जहां हाल ही में इंग्लैंड को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था जबकि भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले से पहले अभ्यास मैच खेलने का भी मौका नहीं मिला।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल