1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND VS SA: विकेट गिरते रहे, कोहली-शास्त्री देखते रहे, ऐसा लगता है टीम इंडिया का स्कोर कार्ड

IND VS SA: विकेट गिरते रहे, कोहली-शास्त्री देखते रहे, ऐसा लगता है टीम इंडिया का स्कोर कार्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2018 08:24 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 08:24 pm IST

घरेलू मैदान पर हाल ही में कई कीर्तिमान बनाने वाली इंडिया साउथ अफ़्रीका दौरे का पहला टेस्ट हार गई है वो भी तीन दिन में. रविवार को तीसरे दिन का खेल बारिश में धुल गया था.

साउथ अफ़्रीका- India TV Hindi
साउथ अफ़्रीका

केपटाउन: घरेलू मैदान पर हाल ही में कई कीर्तिमान बनाने वाली इंडिया साउथ अफ़्रीका दौरे का पहला टेस्ट हार गई है वो भी तीन दिन में. रविवार को तीसरे दिन का खेल बारिश में धुल गया था. आज सुबह भारतीय गेंदबाज़ों ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए साउथ अफ़्रीका के बाक़ी 8 विकेट सस्ते में निकाल लिए थे और इंडिया को जीत के लिए 208 का लक्ष्य मिला था जो जिस तरह की भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम है, उसके लिए क़तई मुश्किल नहीं होना चाहिए था लेकिन सभी बल्लेबाज़ ताश के पत्तों की तरह ढह गए और भारत के हाथ लगी शर्मनाक हार. ये हार इससे भी ज़्यादा शर्मनाक हो सकती थी अगर पहली पारी में हार्दिक पंड्या ौर भुवनेश्वर कुमार ने रन न बनाए होते. इन दोनों की वजह से ही साउथ अफ़्रीका को सिर्फ 77 रन की बढ़त मिल पाई थी

दोनों पारियों में टॉप ऑर्डर हुआ फ़्लॉप

टीम इंडिया को दरअसल हरवाया है उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों ने. पहली पारी में भी इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ ढेर हो गए थे और दूसरी पारी में भी वही भश्र् हुआ. विकटों के पतझड़ की शुरुआत हुई मुरली विजय के साथ. मुरली दो बार DRS की मदद से बच गए थे लेकिन वह इसका फ़ायदा नहीं उठा सके. उनके बाद शिखर धवन भी बस औपचारिकता पूरी करके 16 रन बनाकर चलते बने. ऐसी स्थिति में क्रीज़ पर चेतेश्वर पुजारा और कप्तान से बहुत उम्मीद थी लेकिन पुजारा की तकनीक भी किसी काम नहीं आई. कोहली का भी ख़राब फ़ार्म जारी रहा और वह भी चलते बने. घर में बल्लेबाज़ी से धूम मचाने वाले रोहित शर्मा को रबाडा की गेंद पर उस समय जीवनदान मिला जब केशव ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया लेकिन वह भी इसका फ़ायदा नहीं उठा सके. रोहित शर्मा ऐसी बॉल पर आउट हुए जो उनके छठे ऑफ़ स्टंप पर गिरी थी और जिसे वह घसीटकर विकेट पर ले आए. 

पहली पारी की तरङ इस बार भी पुछल्ले बल्लेबाज़ों ने दमख़म दिखाया. अश्विन और भुवी ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े लेकिन अश्विन के आउट होते ही बाक़ी बल्लेबाज़ भी कुच नहीं कर सके. फ़िलैंडर ने छह विकेट लिए. अश्विन ने सर्वाधिक 37 रन बनाए.

                                                   स्कोरबोर्ड

मुरली विजय  कॉ डिविलियर्स बो. फ़िलैंडर                                  13
शिखर धवन  कॉ मॉरिस बो. मॉर्कल                                  16
चेतेश्वर पुजारा कॉ डिकॉक बो. मॉर्कल                                  04
विराट कोहली lbw फ़िलैंडर                                  28
रोहित शर्मा बो. फ़िलैंडर                                  10
रिद्धिमन साहा lbw रबाडा                                  08
हार्दिक पंड्या कॉ डिविलियर्स बो. रबाडा                                  01
आर. अश्विन कॉ डिकॉक बो फ़िलैंडर                                  37
भुवनेश्वर कुमार नाबाद                                  13
मोहम्मद शमी कॉ. डू प्लेसिस बो. फिलैंडर                                  04
जसप्रीत बूमरा कॉ. डू प्लेसिस बो. फिलैंडर                                 00
कुल                                135
विकटों का पतन 1-30, 2-30, 3-39, 4-71, 5-76, 6-77, 7-82, 8-131, 9-135, 10-

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल