1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Wi, 1st odi: बारिश की खलल के बीच कोहली और गेल ने अपने डांस मूव्स से जीता सभी दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

Ind vs Wi, 1st odi: बारिश की खलल के बीच कोहली और गेल ने अपने डांस मूव्स से जीता सभी दर्शकों का दिल, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 09, 2019 10:13 am IST,  Updated : Aug 09, 2019 10:14 am IST

ऐसे में मैच भले ही सिर्फ 13 ओवर का ही हुआ हो लेकिन कप्तान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के दौरान अपने कैरिबियाई अंदाज से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।

Virat Kohli and Chris Gayle- India TV Hindi
Virat Kohli and Chris Gayle Image Source : BCCI

भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच गुरुवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का यह पहला मैच था जो 13 ओवर ही चल सका और भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच में तीन बार बारिश ने खलल डाला। तीसरी बार जब बारिश आई तब वेस्टइंडीज ने 13 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए थे। इविन लुइस 40 और शाई होप छह रन बनाकर खेल रहे थे। 

ऐसे में मैच भले ही सिर्फ 13 ओवर का ही हुआ हो लेकिन कप्तान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के दौरान अपने कैरिबियाई अंदाज से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच के दौरान जब भी वेस्टइंडीज के मैदान में कैरिबियाई डी. जे. के बीट्स बज रहे थे कप्तान कोहली को मैदान में जमकर डांस करते देखा गया। जिसमें उनके साथ आईपीएल में आरसीबी की टीम से काफी लम्बे समय के साथ खेले यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल भी थिरकते नजर आए। इस तरह मैदान में भले ही गेंद और बल्ले से मैच पूरा ना हो पाया हो लेकिन कोहली और गेल ने अपने कैरिबियाई अंदाज से जरूर सबका दिल जीतने की कोशिश की। इतना ही नहीं कोहली और गेल के डांस की तस्वीरें बीसीसीआई ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट से साझा की।

बता दें की आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलने के बाद टीम इंडिया मिशन वेस्टइंडीज पर हैं। जहां पर पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज में कोहली सेना वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ़ कर चुकी है। ऐसे में तीन मैचों की सीरीज पहला वनडे मैच बारिश से धुलने के बाद अब दूसरा मैच 11 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। जसमें जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज में बढत हासिल करना चाहेगी।

(Input with Ians)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल