1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v IND : इंग्लैंड की हार से निराश वॉन ने मेजबान टीम की फील्डिंग पर की तीखी टिप्पणी

ENG v IND : इंग्लैंड की हार से निराश वॉन ने मेजबान टीम की फील्डिंग पर की तीखी टिप्पणी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 07, 2021 02:58 pm IST,  Updated : Sep 07, 2021 02:58 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि भारत ने चौथे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड टेस्ट टीम की सभी कमियों को उजागर कर दिया है। 

ENG v IND : इंग्लैंड की हार...- India TV Hindi
ENG v IND : इंग्लैंड की हार से निराश वॉन ने मेजबान टीम की फील्डिंग पर की तीखी टिप्पणी Image Source : GETTY

लंदन| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि भारत ने चौथे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड टेस्ट टीम की सभी कमियों को उजागर कर दिया है। भारत ने यहां द ओवल में खेले गए चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

वॉन ने द टेलेग्राफ के लिए लिखे कॉलम में कहा, "इंग्लैंड टेस्ट टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में कमियां इस सप्ताह उजागर हुई। उनका मुकाबला ऐसी टीम से था जिन्हें जीतने के महत्वपूर्ण पलों का अंदाजा है। एक बार फिर यह साबित हुआ है कि इंग्लैंड को मददगार माहौल की जरूरत होती है।"

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के पास जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज या मिस्ट्री स्पिनर की कमी है।" वॉन ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि पिछले कुछ वर्षो से इंग्लैंड की फील्डिंग में सुधार क्यों नहीं आया।

वॉन ने कहा, "मैं जानना चाहता हूं कि पिछले कुछ वर्षो से इंग्लैंड की फील्डिंग में सुधार क्यों नहीं आया। ये लगातार मौके छोड़ रहे हैं। इन्हें भारत को पहली पारी में 125 रनों पर ऑलआउट कर देना चाहिए था। इसके बाद वह अगर 290 रन बनाने तो सही होता। वे सपाट पिच होने पर ज्यादा रन नहीं बना पाते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल