1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारतीय तेज गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी, 18वीं गेंद पर आया पहला चौका

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारतीय तेज गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी, 18वीं गेंद पर आया पहला चौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 21, 2018 01:48 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 01:48 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बी खेले जा रहे पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने धारदार शुरुआत की और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर नकेल कस दी।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Jasprit Bumrah Image Source : GETTY IMAGES

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बी खेले जा रहे पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने धारदार शुरुआत की और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर नकेल कस दी। भारतीय तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसा दिया और ऑस्ट्रेलियाई पारी का पहला चौका तीसरे ओवर की आखिरी गेंद यानी 18वीं गेंद पर आया। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले डार्सी शॉर्ट और एरोन फिंच टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिख रहे थे।

Highlights

  • भारतीय तेज गेंदबाजों ने की कसी हुई गेंदबाजी
  • ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कसी नकेल
  • 18वीं गेंद पर कंगारुओं ने लगाया पहला चौका

ऑस्ट्रेलियाई पारी का पहला चौका डार्सी शॉर्ट ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर लागाया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पहले तीन ओवरों में सिर्फ एक चौका ही लगा सके और टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का बिल्कुल मौका नहीं दिया।

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों को मौका दिया है। इसके अलावा टीम में कुलदीप यादव को भी शामिल किया गया है। हालांकि टीम के दूसरे मुख्य स्पिनर युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि पहले टी20 मैच के साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज भी हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में भारत को तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाद 4 मैचों की टेस्ट सीरीज और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। दौरे पर पहली बार भारत जीत के दावेदार के रूप में आया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।