1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली ने टपकाया एरोन फिंच का बेहद आसान कैच, कुलदीप ने बचाया

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली ने टपकाया एरोन फिंच का बेहद आसान कैच, कुलदीप ने बचाया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 21, 2018 02:45 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 02:45 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच ब्रिस्बेन के द गाबा में खेला जा रहा है। विराट कोहली ने पहले टी20 मैच में एक बड़ी गलती की।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक ऐसी गलती कर दी जिस गलती की वजह से टीम इंडिया की लुटिया डूब सकती थी। दरअसल, विराट कोहली ने पहले टी20 मैच में एक बेहद ही आसान कैच छोड़ दिया। आमतौर पर हवा में उड़-उड़कर कैच पकड़ने वाले विराट कोहली ने मिड ऑफ पर एरोन फिंच का हाथ में आया हुआ कैच टपका दिया। ये किसी से छिपा नहीं है कि फिंच कितने खतरनाक हैं और फिंच का कैच छोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी टेंशन हो सकती है।

Highlights

  • विराट कोहली ने एरोन फिंच का कैच छोड़ा
  • फिंच हालांकि जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके
  • फिच को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया

विराट कोहली ने मैच के चौथे ओवर की पहली गेंद पर फिंच का कैच छोड़ा। ये ओवर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फेंक रहे थे। उनकी पहली गेंद को फिंच मिड ऑफ पर खड़े विराट कोहली के सिर के ऊपर से खेलना चाहते थे लेकिन वो गेंद को उंचाई नहीं दे सके और गेंद सीधा कोहली के हाथों में चली गई।

लेकिन विराट कोहली गेंद को लपक नहीं सके और उनकी उंगली पर लगकर गेंद नीचे गिर गई। हालांकि फिंच मिले हुए जीवनदान का कोई फायदा नहीं उठा सके और 24 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली की गलती ज्यादा बड़ी होती उससे पहले ही कुलदीप ने फिंच को आउट कर उन्हें बचा लिया। 

कुलदीप यादव के नाम अब पहले 15 टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कुलदीप ने पहले 15 टी20 मैचों में 31 विकेट झटक लिए हैं जो कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।