1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट Day 3: मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर और लाइव कवरेज सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट Day 3: मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर और लाइव कवरेज सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 07, 2018 06:04 pm IST,  Updated : Dec 09, 2018 06:49 am IST

India VS Australia 1st Test, Day 3 Live Streaming Cricket: देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर और इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच लाइव का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : GETTY IMAGES

India vs Australia, 1st Test  Day 3, Live Streaming Cricket Match Online at SonyLiv and Live Telecast at Son Six, Sony Ten 3 HD: अनुभवी आफ स्पिनर आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर को सस्ते में समेट दिया जबकि तेज गेंदबाजों ने रनगति पर अंकुश लगाकर पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत का पलड़ा भारी कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिये आखिरी सत्र में ट्रेविस हेड (नाबाद 61) और पैट कमिंस (10) ने 50 रन की साझेदारी की लेकिन आखिर में कमिंस के आउट होने से भारत ने फिर दबाव बना दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने 88 ओवर में सात विकेट पर 191 रन बना लिये थे।

अश्विन ने 33 ओवर में 50 रन देकर तीन विकेट लिये। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 34 और ईशांत शर्मा ने 31 रन देकर दो दो विकेट चटकाये। मिशेल स्टार्क आठ रन बनाकर हेड के साथ क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया भारत के पहली पारी के 250 रन से अभी भी 59 रन पीछे है और उसके तीन ही विकेट बाकी हैं। अब कल तीसरे दिन भारत भारत की कोशिश होगी कि पहले ही सेशन में वो ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर उस पर दबाव बनाकर रखे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट के तीसरे दिन का खेल कब होगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट के तीसरे दिन का खेल 8 दिसंबर को होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट के तीसरे दिन का खेल कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट के तीसरे दिन का खेल एडिलेड में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट के तीसरे दिन का खेल कितने बजे से शुरू होगा?
भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट के तीसरे दिन का भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के तीसरे दिन के खेल का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी टेन नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर होगी। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? 
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv पर होगी। इसके अलावा आप लाइव अपडेट्स और कमेंट्री के लिए पर https://hindi.indiatvnews.com भी लॉगिन कर सकते हैं।

भारत: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, शान मार्श, पीटर हैंडस्कांब, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल