1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने पकड़ा अद्भुत कैच, जीभ निकालकर मनाया अनोखा जश्न

विराट कोहली ने पकड़ा अद्भुत कैच, जीभ निकालकर मनाया अनोखा जश्न

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 14, 2018 01:42 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 01:42 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY IMAGES

पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गजब का कैच पकड़कर हर किसी को हैरान कर दिया। विराट कोहली शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं और ऐसा ही कुछ उन्होंने दूसरे टेस्ट के पहले दिन भी किया। कोहली ने दूसरी स्लिप में पीटर हैंड्सकॉम्ब का अद्भुत कैच पकड़कर सबको अपना मुरीद बना लिया। 

विराट कोहली ने लपका शानदार कैच: पारी का 55वां ओवर ईशांत शर्मा फेंक रहे थे। इस दौरान ओवर की पहली गेंद ईशांत ने शॉर्ट ऑफ लेंथ फेंकी। पीटर हैंड्सकॉम्ब शॉर्ट गेंद को स्लिप के ऊपर से खेलना चाहते थे और उन्होंने खेला भी। लेकिन गेंद उनके बल्ले पर ठीक तरीके से नहीं आई और गेंद ने उनके बल्ले का किनारा ले लिया। कोहली दूसरी स्लिप में खड़े थे और गेंद उनसे काफी दूर थी। लेकिन कोहली ने अपनी दाईं तरफ छलांग लगाई और एक हाथ से गेंद को लपक लिया।

कैच लेने के बाद कोहली ने अपना अनोखा जश्न भी मनाया। कोहली ने पहले तो दौड़ लगाई और इसके बाद उन्होंने अपनी जीभ निकाल ली और दौड़ना जारी रखा। शानदार कैच लपकने की खुशी कोहली के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

पीटर हैंड्सकॉम्ब कुछ खास नहीं कर पाए और 16 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में एरॉन फिंच और मार्कस हैरिस ने पहले विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की और कंगारुओं को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। लेकिन फिंच (50) के आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई और खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल