1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉक्सिंग डे टेस्ट: मयंक अग्रवाल का शानदार डेब्यू, पहले दिन भारत की ठोस शुरुआत

बॉक्सिंग डे टेस्ट: मयंक अग्रवाल का शानदार डेब्यू, पहले दिन भारत की ठोस शुरुआत

 Reported By: IANS
 Published : Dec 26, 2018 01:19 pm IST,  Updated : Dec 26, 2018 01:19 pm IST

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 68 और कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

मेलबर्न: भारत ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 215 रनों के साथ किया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 68 और कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नई सलामी जोड़ी मयंक अग्रवाल (76) और हनुमा विहारी ने टीम को सधी हुई शुरुआत देते हुए 40 रन जोड़े। इसमें से सिर्फ आठ रन ही विहारी के थे। पैट कमिंस ने विहारी की धीमी पारी का अंत किया। 

अपना पहला मैच खेल मयंक ने डेब्यू मैच में अर्धशतक पूरा किया। वह टीम के दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। मंयक को 123 के कुल स्कोर पर पैट कमिंस ने अपना दूसरा शिकार बनाया। उन्होंने अपनी पारी में 161 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का मारा। मंयक ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। 

इसके बाद कोहली ने पुजारा का साथ दिया और दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ​पुजारा ने अभी तक 200 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए हैं। वहीं कप्तान ने 107 गेंदें खेली जिन पर सात पर चौक जड़े हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल