1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार, ईशान और तेवतिया को मिली जगह

IND v ENG : T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार, ईशान और तेवतिया को मिली जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 20, 2021 08:49 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 09:22 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है।

IND v ENG : T20 सीरीज के लिए टीम...- India TV Hindi
IND v ENG : T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार-ईशान किशन समेत तेवतिया को मिली जगह Image Source : IPLT20.COM

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए  BCCI ने 19 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। भारत की T20I टीम में सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, वरुण चक्रवर्ती और राहुल तेवतिया को पहली बार जगह मिली है। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और ऋषभ पंत ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है। पंत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर T20I सीरीज में जगह नहीं मिली थी लेकिन टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद वह टीम में वापसी करने में सफल रहे।

IND vs ENG : तीसरे टेस्ट मैच के लिए पीटरसन ने बताई इंग्लैंड की संभावित 'Playing XI', किए ये बड़े बदलाव

संजू सैमसन को खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके अलावा मयंक अग्रवाल और मनीष पांडेय भी टीम से बाहर हो गए हैं। जबकि रविंद्र जडेजा को फिट न होने के चलते टीम में जगह नहीं मिली है। टीम में जसप्रीत बुमराह का भी नाम नहीं है जिन्हें T20 सीरीज में आराम दिया गया है।

IPL 2021 : किस मैदान पर और कहाँ खेला जा सकता है IPL का आगामी 14वां सीजन, सामने आया ये प्लान

कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम 12 मार्च से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ 5 T20I मैच खेलेगी। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त है और दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही है। टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में 24 फरवरी से खेला जाएगा।

भारतीय T20I टीम इस प्रकार है : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल