1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Ire: अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के 100 मैच पूरे, धोनी-रैना के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

Ind vs Ire: अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत के 100 मैच पूरे, धोनी-रैना के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 27, 2018 08:34 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 08:34 pm IST

सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड फिलहाल पाकिस्तान के नाम है।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहा पहला टी20 मैच भारतीय टीम के क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए यादगार बन गया। दरअसल, आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच भारतीय टीम का 100वां अंतरराष्ट्रीय टी20 है। इसके साथ ही भारत 100 या इससे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाला दुनिया का कुल सातवां देश बन गया है। सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान ने (128), न्यूजीलैंड (111), श्रीलंका (108), दक्षिण अफ्रीका (103), ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने (100) मैच खेले हैं। 

रैना-धोनी के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड: इसके अलावा आपको बता दें कि मौजूदा टीम इंडिया में सुरेश रैना और एम एस धोनी ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत की तरफ से पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान भी टीम का हिस्सा थे और अब 100वें मैच के दौरान भी दोनों भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर सका है। दोनों खिलाड़ी आज इस पल को और खास बनाना चाहेंगे और बल्ले से बड़ी पारी खेलने की पूरी कोशिश करेंगे।

आपको बता दें कि पहले टी20 मैच में आयरलैंड के कप्तान गैरी विल्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों का इरादा इस मैच को जीतकर सीरीज हार की संभावनाओं को खत्म करने का होगा। मुकाबले में भारतीय टीम का पल़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि भारत आयरलैंड को हल्के में लेन की भूल नहीं करेगा।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल