1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs Ireland, 1st T20I: टी20 क्रिकेट में तीसरा शतक लगाने से 3 रन से चूके रोहित शर्मा

India vs Ireland, 1st T20I: टी20 क्रिकेट में तीसरा शतक लगाने से 3 रन से चूके रोहित शर्मा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 27, 2018 10:37 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 10:37 pm IST

आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड से चूके।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

भारत और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा ने अपने शतक से चूक गए। इसके साथ ही रोहित के हाथ से कॉलिन मुनरो के सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका भी फिसल गया। न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज मुनरो ने के नाम भी टी20 क्रिकेट में 3 शतक ही हैं। रोहित ने आउट होने से पहले 61 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 97 रनों की पारी खेली और शतक लगाने से महज 3 रन से चूक गए। भले ही रोहित शतक ना लगा पाए हों लेकिन वो टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

रोहित को आयरलैंड के खिलाफ रन बनाना बहुत अच्छा लगता है और इसका सबूत उनके आंकड़े हैं। रोहित ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने अर्धशतक लगाया है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। 

आपको बता दें कि आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रोहित और धवन ने आते ही तेजी से रन बनाए और आयरलैंड के गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया। रोहित लगातार अपने शॉट खेल रहे थे और लगातार गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेज रहे थे। आईपीएल में बेरंग नजर आ रहे रोहित का इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल