भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को न्यूजीलैंड ने पहली पारी में पांच विकेट पर 216 रन बना लिये। केन विलियमसन (89) ने सर्वाधिक रन बनाये जबकि रोस टेलर (44) ने भी उपयोगी पारी खेली। बी जे वाटलिंग (14) और कोलिन डि ग्रांडहोमे (चार) ने ब्रेक तक टीम को 51 रन की बढत दिलाई। भारत ने पहली पारी में 165 रन बनाये थे।
India vs New Zealand
IND 165/10 (68.1)
NZ 216/5 (71.1)