1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे और टी 20 मैचों का पूरा शेड्यूल, वेन्यू और टाइमिंग की पूरी जानकारी लीजिए

भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे और टी 20 मैचों का पूरा शेड्यूल, वेन्यू और टाइमिंग की पूरी जानकारी लीजिए

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 22, 2019 11:01 am IST,  Updated : Jan 22, 2019 11:01 am IST

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 23 जनवरी से शुरू हो रहा है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड- India TV Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 23 जनवरी से शुरू हो रहा है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को इस दौरे पर पांच वन-डे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला वन-डे 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह आखिरी चुनौती है। ऐसे टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया की तरह ही यहां भी अपना विजयरथ बरकरार रखना चाहेगी। 

ताजा वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। दिसंबर 2017 के बाद से उसने अपने घर में सिर्फ 1 सीरीज गंवाई है। अगर न्यूजीलैंड इस वनडे सीरीज में भारत को मात देने में कामयाब रहती है तो वो रैंकिंग में भी भारत को पछाड़ कर दूसरे नंबर पर आ सकती है। 

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

पहला वनडे  23 जनवरी  नेपियर
दूसरा वनडे  26 जनवरी माउंट मैनगाई
तीसरा वनडे  28 जनवरी माउंट मैनगाई
चौथा वनडे  31 जनवरी हैमिल्टन
पांचवा वनडे  3 फरवरी वेलिंग्टन

टी 20 सीरीज का कार्यक्रम

पहला टी20  6 फरवरी वेलिंग्टन
दूसरा टी20  8 फरवरी ऑकलैंड
तीसरा टी20  10 फरवरी हैम्लिटन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल