1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE Cricket Score, Ind vs SA 1st Test: भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम ने टेके घुटने, 286 पर ऑल आउट

LIVE Cricket Score, Ind vs SA 1st Test: भारतीय गेंदबाजों के सामने मेजबान टीम ने टेके घुटने, 286 पर ऑल आउट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 05, 2018 08:48 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 08:48 pm IST

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार (4) ने लिए। इसके अलावा आर अश्विन ने 2, पंड्या, शमी, बुमराह को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 286 रनों पर समेट दिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार (4) ने लिए। इसके अलावा आर अश्विन ने 2, पंड्या, शमी, बुमराह को 1-1 विकेट हासिल हुआ। वहीं एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डी विलियर्स ने सबसे ज्यादा (65), डू प्लेसी ने (62) रनों की पारी खेली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहला विकेट (0), दूसरा विकेट (7) और तीसरा विकेट (12) पर गंवा दिया। इस दौरान टीम ने डीन एल्गर (0), एडेन मार्कराम (5), हाशीम आमला (3) के विकेट खोए। सिर्फ 7 रन पर 3 विकेट गिर जाने के बाद टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज डी विलियर्स और कप्तान डू प्लेसी ने पारी को संभाला और दोनों ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। दोनों बल्लेबाजों ने पारी को संभाला और स्कोर को पहले 50 और फिर 100 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान डी विलियर्स ने तेजी से रन बनाए और शानदार अर्धशतक ठोक दिया।

हालांकि इसी बीच डी विलियर्स (65) रन बनाकर आउट हो गए और टीम इंडिया को चौथी सफलता मिल गई। अभी टीम के स्कोर में 16 रन और जुड़े थे कि डू प्लेसी (62) भी पवेलियन लौट गए और टीम बैकफुट पर आ गई। किसी तरह क्विंटन डी कॉक और वेर्नन फिलैंडर ने स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। लेकिन इसी दौरान डी कॉक (43) और फिलैंडर (23) रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम ने यहां से मैच में शिकंजा कस दिया। किसी तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम ने स्कोर को 250 के पार पहुंचाया लेकिन आकिर में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 286 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल