1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE Cricket Score, Ind vs SA 1st Test: जसप्रीत बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में आगाज, जानिए डेब्यू की बड़ी बातें

LIVE Cricket Score, Ind vs SA 1st Test: जसप्रीत बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में आगाज, जानिए डेब्यू की बड़ी बातें

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Jan 05, 2018 04:52 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 04:52 pm IST

बुमराह ने वनडे में तो 23 जनवी, 2016 को डेब्यू कर लिया था लेकिन इसके बाद उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने के लिए लगभग 2 साल का इंतजार करना पड़ा।

जसप्रीत बुमराह- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को टीम में चुना और इसके साथ ही बुमराह का टेस्ट खेलने का सपना भी पूरा हो गया। बुमराह ने वनडे में तो 23 जनवी, 2016 को डेब्यू कर लिया था लेकिन इसके बाद उन्हें टेस्ट में डेब्यू करने के लिए लगभग 2 साल का इंतजार करना पड़ा। आपको बता दें कि बुमराह भारत की तरफ से टेस्ट खेलने वाले 290वें खिलाड़ी हैं। बुमराह को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कैप दी। आइए नजर डालते हैं बुमराह के डेब्यू की बड़ी बातों पर।

दक्षिण अफ्रीका में डेब्यू करने वाले 7वें भारतीय: बुमराह भारत के कुल सातवें खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने टेस्ट करियर का आगाज दक्षिण अफ्रीका में किया है। बुमराह से पहले 1992-93 में अजय जडेजा, प्रवीण आमरे, 1996-97 में डोड्डा गणेश, 2001-02 में वीरेंद्र सहवाग, दीप दास गुप्ता, 2010-11 में जयदेव उनादकट ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट डेब्यू किया था।

बुमराह बने तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज: बुमराह भारत की तरफ से दक्षिण अफ्रीका में डेब्यू करने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह से पहले डोड्डा गणेश और जयदेव उनादकट ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट करियर का आगाज किया था।

आपको बता दें कि वनडे और टी20 क्रिकेट में बुमराह का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और हर किसी को उम्मीद है कि वो उसी प्रदर्शन को टेस्ट में भी दोहराएंगे। बुमराह ने 31 वनडे मैचों में 56 और 32 टी20 में 40 विकेट झटके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल