1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आलोचनाओं से घिरे विराट कोहली ने ली हार्दिक पंड्या की ओट

आलोचनाओं से घिरे विराट कोहली ने ली हार्दिक पंड्या की ओट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2018 04:32 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 04:32 pm IST

विराट कोहली मौजूदा भारतीय टीम में स्लिप में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी हैं।

हार्दिक पंड्या और...- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या और विराट कोहली

विराट कोहली ने जबसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर कदम रखा है, तबसे ही कोहली आलोचकों के निशाने पर हैं। कभी वो प्लेइंग इलेवन की वजह से निशाना बन रहे हैं, तो कभी अपने फैसलों की वजह से और अब वो स्लिप में कैच छोड़ने के मामले में भी वो सबकी आंखों में खटक रहे हैं। दरअसल, कोहली फिलहाल भारत की तरफ से स्लिप में कैच छोड़ने के मामले में सबसे आगे हैं और उन्होंने इस पोजीशन पर फील्डिंग करते हुए सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं।

अब कोहली ने आलोचकों से बचने के लिए स्लिप में अपनी जगह हार्दिक पंड्या को खड़ा कर दिया और तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन पंड्या को स्लिप में फील्डिंग करते देखा गया। आपको बता दें कि मौजूदा सीरीज से पहले पिछले चार सालों में तेज गेंदबाजों के खिलाफ स्लिप और गली में भारत ने 58 फीसदी कैच छोड़े थे। खास बात ये है कि स्लिप एरिया में कैच छोड़ने के मामले में विराट कोहली हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले कोहली ने तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोहली के इस फैसले को क्रिकेट पंडितों ने नकार दिया और कोहली पर जमकर निशाना साधा। सौरव गांगुली से लेकर संदीप पाटिल ने कोहली के इस फैसले को गलत बताया। दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने कहा था कि अगर टीम 5 तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी तो कोहली को पहले गेंदबाजी करनी चाहिए थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल