Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेर्नन फिलैंडर के 3 बयानों ने उड़ाई टीम इंडिया की नींद!

वेर्नन फिलैंडर के 3 बयानों ने उड़ाई टीम इंडिया की नींद!

Written by: India TV Sports Desk
Published : Jan 04, 2018 11:17 am IST, Updated : Jan 04, 2018 11:19 am IST

फिलैंडर ने दावा किया कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में किस तरह का खेल दिखाती है इसका पता तो सीरीज शुरू होने के बाद ही चलेगा।

टीम इंडिया और वेर्नन...- India TV Hindi
टीम इंडिया और वेर्नन फिलैंडर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 जनवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वेर्नन फिलैंडर ने भारतीय टीम पर तंज कसा है। फिलैंडर ने दावा किया कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में किस तरह का खेल दिखाती है इसका पता तो सीरीज शुरू होने के बाद ही चलेगा। इसके अलावा भी फिलैंडर ने विराट कोहली पर भी बड़ा बयान दिया है। आइए आपको बताते हैं कि फिलैंडर ने मैच से ठीक पहले क्या बयान दिए। 

टीम इंडिया की तैयारी पर उठाए सवाल: फिलैंडर ने कहा कि भारत ने अब तक ज्यादातर मैच अपने घर पर खेले हैं लिहाजा ये दिलचस्प होगा कि दक्षिण अफ्रीका में वो कैसा खेल दिखाते हैं। यहां स्थिति बिल्कुल अलग है। टीम इंडिया को परखने के लिए पहले टेस्ट का इंतजार करना होगा।

कोहली पर नहीं दे रहे ध्यान: फिलैंडर ने ये भी कहा कि वो विराट कोहली की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्रिकेट का खेल गेंद और बल्ले से खेला जाता है ना कि नामों से। हम भारतीय टीम को 2 बार आउट करने पर ध्यान दे रहे हैं और हमारा ध्यान सिर्फ टीम इंडिया को आउट करने पर है ना कि किसी एक खिलाड़ी पर। 

पिच के हिसाब से चुनी जाएगी टीम: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन पर बोलते हुए फिलैंडर ने कहा, ‘पिच को देखकर इस पर फैसला लिया जाएगा। विकेट पर हल्की घास है और ये हमारे अनुकूल लगता है तो हम चार तेज गेंदबाजों को भी उतार सकते हैं। पिछले डेढ़-दो साल में तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर को लेकर उतरने की रणनीति भी कारगर रही है। जब सारे तेज गेंदबाज फिट हों और अच्छी फॉर्म में हों तो चयन की दुविधा अच्छी होती है।’ 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement