1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs West Indies : विश्व टी20 में अभी समय, श्रृंखला जीतने पर ध्यान: रोहित शर्मा

India vs West Indies : विश्व टी20 में अभी समय, श्रृंखला जीतने पर ध्यान: रोहित शर्मा

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2019 04:20 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 04:20 pm IST

भारत दो बार के विश्व टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज से यहां निर्णायक तीसरे मैच में भिड़ेगा और इसमें भी प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप के लिए सही संयोजन हासिल करने प्रयास जारी रहेगा।

Rohit Sharma, India vs West Indies 2019, India vs West Indies 3rd T20I, Cricket News, Cricket News T- India TV Hindi
India vs West Indies: Time in World T20, focus on winning the series: Rohit Sharma Image Source : AP

मुंबई। रोहित शर्मा विश्व टी20 को लेकर अपनी रातों की नींद नहीं गंवा रहे हैं क्योंकि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अभी काफी समय है और इसकी जगह उनका ध्यान बुधवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे और निर्णायक टी20 पर है जहां भारत के पास श्रृंखला जीतने का मौका है। भारत दो बार के विश्व टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज से यहां निर्णायक तीसरे मैच में भिड़ेगा और इसमें भी प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप के लिए सही संयोजन हासिल करने प्रयास जारी रहेगा।

रोहित ने तीसरे टी20 की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा,‘‘देखिए, मैं लगातार यह कहते नहीं रहना चाहता कि हम (टी20) विश्व कप के लिए टीम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें अब भी काफी समय है। हमने सिर्फ श्रृंखला जीतने पर ध्यान लगाने की जरूरत है और आगे बढ़ते हुए इससे हम अच्छी स्थिति में रहेंगे।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम मैच जीतते रहे, मैदान पर सही चीजें करते रहे तो टीम का संयोजन अपने आप सही हो जाएगा।’’ 

उल्लेखनीय है, तीन टी20 मैच की इस सीरीज के पहले मैच में कप्तान कोहली की मदद से जहां टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए विंडीज ने भारत को हार का स्वाद चखाया था। अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 11 दिसंबर को खेला जाना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल