1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. India vs West Indies: अब इंदौर की जगह विशाखापत्तनम में खेला जाएगा दूसरा वनडे, जानिए क्या है वजह

India vs West Indies: अब इंदौर की जगह विशाखापत्तनम में खेला जाएगा दूसरा वनडे, जानिए क्या है वजह

 Reported By: IANS
 Published : Oct 03, 2018 06:40 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 06:41 pm IST

मुफ्त पासों के आवंटन को लेकर विवाद के कारण 24 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच की मेजबानी इंदौर से छीनकर विशाखापत्तनम को दे दी गई है।

India vs West Indies: अब इंदौर की जगह विशाखापत्तनम में खेला जाएगा दूसरा वनडे, जानिए क्या है वजह- India TV Hindi
India vs West Indies: अब इंदौर की जगह विशाखापत्तनम में खेला जाएगा दूसरा वनडे, जानिए क्या है वजह Image Source : AP
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच अब विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 
 
24 अक्टूबर को खेला जाने वाला यह मैच पहले मध्य प्रदेश के इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना था लेकिन मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) और बीसीसीआई के बीच कॉम्पलीमेंट्री टिकटों के विवाद के कारण एमपीसीए ने मैच की मेजबानी से मान कर दिया था। 
 
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा वनडे मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाय. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की मेजबानी पहले इंदौर के होल्कर स्टेडियम को करनी थी।"
 
दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल