1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गंभीर और रैना समेत क्रिकेट दिग्गजों ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई

गंभीर और रैना समेत क्रिकेट दिग्गजों ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 17, 2020 10:27 am IST,  Updated : Sep 17, 2020 10:27 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर राजनीति से लेकर खेल जगत की दिग्गज हस्तियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

गंभीर और रैना समेत...- India TV Hindi
गंभीर और रैना समेत क्रिकेट दिग्गजों ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई Image Source : TWITTER/RAINA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर राजनीति से लेकर खेल जगत की दिग्गज हस्तियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों ने पीएम को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

गौतम गंभीर ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ''वह शख्स जिसने 1.3 बिलियन भारतीयों को दिखाया कि ये कोई मायने नहीं रखता कि आप कहां से आते हैं जब तक आप कुछ करने और लोगों के जीवन को छूने की इच्छा रखते हैं! सभी बाधाओं पर विजय प्राप्त करने वाले माननीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई।"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने लिखा, "हमारे माननीय प्रधान मंत्री महोदय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

ENG v AUS : मैक्सवेल ने अपने नाम किया वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल