1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर से प्रभावित होकर जानिए क्यों करेल के लोगों ने भी मुंडवा लिए सिर

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर से प्रभावित होकर जानिए क्यों करेल के लोगों ने भी मुंडवा लिए सिर

 Reported By: IANS
 Published : Apr 08, 2020 06:11 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 06:11 pm IST

केरल के कोझिकोड के कोदियाथुर गांव के लोगों ने इस चैलेंज को लिया और अभी तक गांव के 50 युवा अपना सिर मुंडवा चुके हैं।

David Warner- India TV Hindi
David Warner Image Source : INSTAGRAM/DAVID WARNER

तिरुवनंतपुरम| ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने कोविड-19 से लड़ रहे लोगों के प्रति सहानुभूति के लिए अपना सिर मुंडवाया था और भारतीय कप्तान विराट कोहली को चैलेंज किया था, लेकिन वॉर्नर की बात का अनुसरण किया केरल के गांव के युवाओं ने।

केरल के कोझिकोड के कोदियाथुर गांव के लोगों ने इस चैलेंज को लिया और अभी तक गांव के 50 युवा अपना सिर मुंडवा चुके हैं। वॉर्नर ने ऐसा कोरोनावायरस के खिलाफ जंग लड़ रह लोगों के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए किया था।

अब खबर है कि आसपास के गांव भी इस मुहिम पर चल चुके हैं। एक युवा ने कहा, "हमने यह अपने आप किया ट्रिमर की सहायता से क्योंकि हमें लगा कि हमें कोरोना की चेन को तोड़नी चाहिए।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल