1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो सकते हैं चोटिल गिल, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो सकते हैं चोटिल गिल, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2021 09:25 pm IST,  Updated : Jun 30, 2021 09:25 pm IST

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अज्ञात अंदरूनी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

इंग्लैंड सीरीज से...- India TV Hindi
इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो सकते हैं चोटिल गिल, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अज्ञात अंदरूनी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह अभिमन्यु मिथुन को मुख्य टीम में शामिल किया जा सकता है जो अभी ‘स्टैंड बाई’ हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गिल को चार अगस्त से शुरू होने वाली श्रृंखला से पूर्व आपरेशन करवाने की जरूरत है या नहीं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘शुभमन के पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर होने की संभावना है हालांकि अभी इसमें एक महीने का समय है। हमें जितना पता है चोट गंभीर है।’’

माना जा रहा है कि गिल की पिंडली चोटिल है या उनकी हैमस्ट्रिंग में दिक्कत है जिसे ठीक होने में समय लगेगा। यह पता नहीं है कि उन्हें कब यह चोट लगी। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल टीम में दो अन्य सलामी बल्लेबाज है। यदि गिल बाहर होते हैं तो ईश्वरन को मुख्य टीम में जगह मिल सकती है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल