1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019, CSK vs SRH : हार के बाद हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर का बयान, बोले ‘शेन वॉट्सन ने छीना हमसे मैच’

IPL 2019, CSK vs SRH : हार के बाद हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर का बयान, बोले ‘शेन वॉट्सन ने छीना हमसे मैच’

 Reported By: IANS
 Published : Apr 24, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 01:46 pm IST

सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मैच में रन नहीं बना पाए और अब वे इंग्लैंड के विश्व कप कैम्प में शामिल होने के लिए स्वदेश लौटेंगे।

भुवनेश्वर कुमार- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार, कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद  Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने मंगलवार को कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शेन वाटसन की दमदार बल्लेबाजी की वजह से हम मैच हार गए।

वॉट्सन ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में 96 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। चेन्नई ने मुकाबले को छह विकेट से जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया। 
हैदराबाद ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। 
मैच के बाद भुवनेश्वर ने कहा, "उस विकेट पर हमने अच्छा स्कोर बनाया था। मैदान पर ओस थी, लेकिन उससे हमें कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। जिस तरह से वाटसन ने बल्लेबाजी की हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे। उन्हें जीत का श्रेय जाता है।"
सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मैच में रन नहीं बना पाए और अब वे इंग्लैंड के विश्व कप कैम्प में शामिल होने के लिए स्वदेश लौटेंगे। 
भुवनेश्वर ने कहा, "जाहिर तौर पर हमें बेयरस्टो की कमी खलेगी, लेकिन हमारी टीम ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं।"
हैदराबाद की टीम फिलहाल, 10 अंकों के साथ तालिका में पाचवें स्थान पर काबिज है। 
भुवनेश्वर ने कहा, "हमें चार में से तीन मैच घर से बाहर खेलने हैं और क्वालीफाई करने के लिए हमें उन मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान को मात देने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल