1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020: अगले सीजन की तारीख का हुआ ऐलान!, जानिए कब और किसके बीच होगा पहला मैच

IPL 2020: अगले सीजन की तारीख का हुआ ऐलान!, जानिए कब और किसके बीच होगा पहला मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 31, 2019 09:38 am IST,  Updated : Dec 31, 2019 12:36 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने बताया उनकी टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना मैच खेलने को तैयार है।

Ipl 2020- India TV Hindi
Ipl 2020 Image Source : PTI

दुनिया की सबसे बड़ी रंगारंग टी20 इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) के अगले 2020 सीजन की तारीख सामने आ गई है। जिसका आगाज 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से होगा। गतचैम्पियन मुंबई इंडियंस इंडियंस पहले ही मैच में ख़िताब बचाने घरेलू मैदान में उतरेगी। जिसमें उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 

आईपीएल के अगले सीजन की तारीख के बारे में न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने बताया उनकी टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना मैच खेलने को तैयार है। ये मैच वानखेड़े में खेला जाएगा।

इस तरह 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी शुरुआती मुकाबलों में भाग नहीं ले पाएंगे। जिसके पीछे का का कारण उस समय ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जहां टी20 सीरीज खेल रहे होंगे वहीं श्रीलंका और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दो-दो हाथ कर रहे होंगे। जिसका समापन 31 मार्च को होगा। 

इन सबको देखते हुए कुछ दिन पहले ही एक आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम के अधिकारी ने अपना प्रस्ताव रखा था कि गवर्निंग काउंसिल पुराने फॉर्मेट में टूर्नामेंट कराए। हर दिन दो मैच कराया जाए और इसे 1 अप्रैल तक शुरू किया जाए। जिससे लीग की शुरुआत में ही बड़े खिलाड़ी भाग ले सके।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल