1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 : हरभजन सिंह हमारे स्पिन विभाग को मजबूत करेंगे - कप्तान इयोन मोर्गन

IPL 2021 : हरभजन सिंह हमारे स्पिन विभाग को मजबूत करेंगे - कप्तान इयोन मोर्गन

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2021 06:12 pm IST,  Updated : Mar 31, 2021 06:12 pm IST

कप्तान इयोन मोर्गन ने बुधवार को कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई की धीमी पिचों को ध्यान में रखते हुए इससे उनका स्पिन विभाग मजबूत होगा। 

IPL 2021: Harbhajan Singh will strengthen our spin department - Captain Eoin Morgan- India TV Hindi
IPL 2021: Harbhajan Singh will strengthen our spin department - Captain Eoin Morgan Image Source : BCCI

कोलकाता। अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को टीम में शामिल करने से भले ही कुछ भृकुटियां तन गयी हों, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने बुधवार को कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई की धीमी पिचों को ध्यान में रखते हुए इससे उनका स्पिन विभाग मजबूत होगा। 

सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, मिशेल मार्श आईपीएल 2021 से हुए बाहर

हरभजन (40 वर्ष) ने पिछले साल दुबई में हुए लीग के चरण में नहीं खेलने का फैसला किया था, उन्हें दो बार की आईपीएल चैम्पियन ने दो करोड़ के आधार मूल्य में खरीदा था जबकि नीलामी के पहले दौर में वह बिके नहीं थे। 

IPL 2021 : लय बरकरार रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं अजिंक्य रहाणे

वह इस तरह कोलकाता के स्पिन विभाग में जुड़ेंगे जिसमें सुनील नारायण, शाकिब अल हसन, कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती शामिल हैं। 

मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है : हरभजन सिंह

केकेआर के कप्तान ने वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हरभजन को हमारी टीम से जोड़ने से हमारी टीम मजबूत हुई है। जब आप हमारे स्पिन विभाग को पूर्ण रूप से देखोगे तो यह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ में से एक है और यह तथ्यात्मक है।’’ 

महामारी के चलते आईपीएल 2021 नौ अप्रैल से 30 मई तक छह स्थलों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल