1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो क्या एमएस धोनी के लिए बंद हो गए टीम इंडिया के दरवाजे? चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दिया ये जवाब

तो क्या एमएस धोनी के लिए बंद हो गए टीम इंडिया के दरवाजे? चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दिया ये जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 21, 2019 04:06 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 04:06 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही बता दिया था कि वह दो महीनों के लिए ब्रेक लेंगे। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि एमएस धोनी का टीम में वापस आना मुश्किल है। 

तो क्या एमएस धोनी के लिए बंद हो गए टीम इंडिया के दरवाजे? चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दिया ये जवाब- India TV Hindi
तो क्या एमएस धोनी के लिए बंद हो गए टीम इंडिया के दरवाजे? चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दिया ये जवाब Image Source : GETTY IMAGES

अखिल भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज दौर के लिए रविवार को यहां भारतीय टीम का ऐलान किया। सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की अंगूठे में फ्रेक्चर से उबरने के बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी हुई है। कप्तान विराट कोहली तीनों प्रारूपों में भारत की अगुआई करेंगे जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजीमेंट के साथ काम करने के लिए दो महीने का ब्रेक लिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही बता दिया था कि वह दो महीनों के लिए ब्रेक लेंगे। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि एमएस धोनी का टीम में वापस आना मुश्किल है। 

इसी प्रश्न से जुड़े एक सवाल में मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि ये धोनी पर निर्भर करता है कि वे आगे क्या करना चाहते हैं। प्रसाद ने कहा कि "धोनी ने खुद को इस दौरे के लिए अनुपलब्ध बताया है। ऐसे में ज्यादा अवसर रिषभ पंत को दिए जाएंगे और देखा जाएगा कि वो कितना खुद को तराशते हैं। ये फैसला हमने एमएस धोनी के साथ सलाह मश्विरा करने के बाद लिया है।" जब एमएसके प्रसाद से पूछा गया कि क्या अब धोनी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो चुके हैं? इस पर एमएसके प्रसाद ने कहा, 'धोनी लेजंडरी प्लेयर हैं। वह रिटायरमेंट के बारे में खुद बेहतर फैसला ले सकते हैं मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।'

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप-2019 के बाद से ही धोनी के संन्यास के बारे में अटकलबाजी हो रही हैं। लेकिन इस बारे में धोनी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं टीम इंडिया की बात करें तो वह विंडीज के दौरे पर जा रही है। भारतीय टीम के वेस्ट इंडीज दौरे की शुरुआत 3 अगस्त से होगी। टीम इस दौरे पर तीन टी20 इंटरनैशनल, 3 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और दो टेस्ट मैच खेलेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल