1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप टीम से आखिरी समय पर बाहर होना मेरे लिए मुश्किल साबित हुआ था : डेविड विले

विश्व कप टीम से आखिरी समय पर बाहर होना मेरे लिए मुश्किल साबित हुआ था : डेविड विले

 Edited By: IANS
 Published : Jul 31, 2020 12:19 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 12:19 pm IST

विले ने हालांकि गुरुवार रात को खेले गए मैच में अपने करियर में पहली बार पांच विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

David Wiley, Sports, cricket, England, - India TV Hindi
David Wiley Image Source : GETTY IMAGES

आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज डेविड विले ने कहा है कि पिछले साल अंतिम समय पर विश्व कप टीम से बाहर जाने के बाद वह दोबारा मौका मिलने को लेकर आश्वस्त नहीं थे। विले को विश्व कप से ठीक पहले टीम से हटा दिया गया था और उनके स्थान पर जोफ्रा आर्चर को टीम में चुना गया था।

विले ने हालांकि गुरुवार रात को खेले गए मैच में अपने करियर में पहली बार पांच विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद विले ने कहा, "मैं चार साल से टीम का हिस्सा था, इसलिए आखिरी समय पर विश्व कप टीम से बाहर हो जाना मेरे लिए मुश्किल था। मेरे लिए यह मैदान पर जाकर हर एक पल का आनंद लेने की बात है। हर मौका आखिरी मौका हो सकता है।"

उन्होंने कहा, "जब मैं लुत्फ उठाता हूं तो मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहता हूं। उम्मीद है कि परिणाम आते रहें।"

इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने विले की तारीफ की और कहा, "विले विश्व कप टीम से बाहर गए थे, इस बात को ध्यान में रखते हुए यह शानदार वापसी है। वह और साकिब महमूद शानदार थे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल