1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद खुश हैं दीप्ति शर्मा

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद खुश हैं दीप्ति शर्मा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 30, 2020 03:37 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 03:37 pm IST

अर्जुन अवॉर्ड उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो एक साल में किसी खेल विषेश में असधारण और बेहतरीन किया हो। इस पुरस्कार के साथ खिलाड़ी को 15 लाख रुपए की राशि भी दी जाती है।

Deepti Sharma, Arjuna award, India, cricket- India TV Hindi
Deepti Sharma Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद कहा कि उनका एक सपना पूरा हो गया है। दीप्ति ने कहा कि मेरा सपना था कि इस पुरस्कार के लिए लिस्ट में मेरा नाम भी शामिल हो और अब इसे पाकर मैं बहुत खुश हूं।

उन्होंने कहा, ''मैंने शुरू से ही बहुत कड़ी मेहनत की है। इसमें मेरे परिवार के लोगों ने भी मेरा भरपूर साथ दिया है। मैं इस दिन का इंतजार कर रही थी कि मुझे भी यह अवॉर्ड मिले। मेरे लिए यह एक बेहतरीन पल है।''

यह भी पढ़ें-  IPL 2020 : विराट कोहली ने कबूला, 5 महीने बाद बल्ला पकड़ते हुए लग रहा था डर

दीप्ति ने कहा, ''इस पुरस्कार के बाद मेरी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई है। मैं अब पहले से अधिक कोशिश करुंगी कि देश के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करूं। मेरा एक सपना था जो अब पूरा हो गया है।''

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्जुअली सभी खिलाड़ियों को यह पुरस्कार वितरित किया। भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के 115वीं जन्मदिवस के अवसर पर कुल 74 एथलीटों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- पोलार्ड की तूफानी पारी के दम पर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने दर्ज की लगातार छठी जीत

अर्जुन अवॉर्ड उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो एक साल में किसी खेल विषेश में असधारण और बेहतरीन किया हो। इस पुरस्कार के साथ खिलाड़ी को 15 लाख रुपए की राशि भी दी जाती है। वहीं खेल रत्न से सम्मानित होने वाले खिलाड़ी 25 लाख रुपए दिए जाते हैं।

दीप्ति शर्मा भारत के लिए अबतक कुल 54 वनडे और 48 टी-20 मैच खेल चुकी है। वनडे में उन्होंने टीम के लिए 64 विकेट लेने के साथ 1417 रन भी बनाए हैं। 

वहीं टी-20 में उन्होंने 53 विकेट लिए हैं। इसके साथ बल्लेबाजी करते हुए दीप्ति ने इस फॉर्मेट में 423 रन भी बनाए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल