1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जाफर और बहुतुले ने मुंबई टीम के मुख्य कोच पद के लिए किया आवेदन

जाफर और बहुतुले ने मुंबई टीम के मुख्य कोच पद के लिए किया आवेदन

 Reported By: IANS
 Published : May 25, 2021 01:07 pm IST,  Updated : May 25, 2021 01:07 pm IST

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर, सईराज बहुतुले और प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर अमोल मजुमदार ने मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आदेन किया है।

जाफर और बहुतुले ने...- India TV Hindi
जाफर और बहुतुले ने मुंबई टीम के मुख्य कोच पद के लिए किया आवेदन Image Source : IPLT20.COM

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर, सईराज बहुतुले और प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर अमोल मजुमदार ने मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आदेन किया है। उनके अलावा भारत की 1983 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य पूर्व तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने एक बयान में कहा कि मुंबई की सीनियर पुरुष टीम के कोच पद के लिए नौ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें बलविंदर सिंह संधू, वसीम जाफर, साईराज बहुतुले, अमोल मजूमदार, सुलक्षण कुलकर्णी, प्रदीप सुंदरराम, नंदन फडनीस, उमेश पटवाल और विनोद राघवन शामिल हैं।

एमसीए ने कहा, " क्रिकेट सुधार समिति ने इस सप्ताह में साक्षात्कार आयोजित करने का फैसला किया है।" 31 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले जाफर उत्तराखंड टीम के मुख्य कोच थे,लेकिन चयनकतार्ओं और सचिव के साथ चयन मामलों में मतभेदों के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम के बल्लेबाजी कोच भी हैं। बाहुतुले ने दो टेस्ट और आठ वनडे खेले हैं और वह गुजरात टीम के कोच थे।

मुंबई और रेलवे के पूर्व बल्लेबाज अमित पाग्निस 2020-21 सीजन के लिए मुंबई राज्य टीम के कोच थे, जिसमें केवल सीमित ओवरों के क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल