1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेम्स विंस को नहीं थी इंग्लैंड के लिए दोबारा खेलने की उम्मीद, पाकिस्तान के खिलाफ दिलाई टीम को जीत

जेम्स विंस को नहीं थी इंग्लैंड के लिए दोबारा खेलने की उम्मीद, पाकिस्तान के खिलाफ दिलाई टीम को जीत

 Edited By: IANS
 Published : Jul 14, 2021 02:19 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 02:19 pm IST

इंग्लैंड की ओर से तीसरे वनडे में विंस ने 102 रनों की पारी खेली और 332 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

James Vince, England,Pakistan, Sports, cricket  - India TV Hindi
James Vince Image Source : GETTY

इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विंस का कहना है कि एक सप्ताह पहले तक उन्हें पता नहीं था कि वह देश के लिए खेल भी पाएंगे या नहीं। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में हराकर 3-0 से सीरीज जीती है। इंग्लैंड की ओर से तीसरे वनडे में विंस ने 102 रनों की पारी खेली और 332 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

विंस ने कहा, "पिछले सप्ताह तक मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मैं टीम में रहूंगा। ऐसा नहीं था कि मैंने इंग्लैंड के लिए खेलने की उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन मेरा ध्यान थोड़ा शिफ्ट हो गया था।"

यह भी पढ़ें- WTC पॉइंट्स बंटवारे के नियम में हुआ बदलाव, ICC ने टेस्ट शेड्यूल को भी किया जारी

इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से कुछ समय पहले ही इंग्लैंड टीम में कोरोना के मामले सामने आए थे जिसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को नई टीम घोषित करनी पड़ी थी जिसका कप्तान बेन स्टोक्स को बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना को पसंद है शैफाली वर्मा का साथ, टीम के लिए करना चाहती हैं बड़ी साझेदारी

 

विंस ने क्रिकइंफो से कहा, "मुझे पता है कि लोग मेरे करियर को लेकर राय रखते हैं कि मैं शुरूआत कर सकता हूं लेकिन बड़ा योगदान नहीं दे सकता। इस पारी से कुछ हद तक यह धारणा कम हुई होगी लेकिन मुझे उम्मीद है कि इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा। ड्रेसिंग रूम में भी कई लोगों को लगेगा कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल