1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजना गणेशन के यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हुए बुमराह, शादी के बंधन में बंधा भारत का यह स्टार

संजना गणेशन के यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हुए बुमराह, शादी के बंधन में बंधा भारत का यह स्टार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 15, 2021 03:44 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 04:55 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह शादी के बंधन में बंध गए। बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की एक तस्वीर शेयर कर जानकारी दी है।

संजना गणेशन के यॉर्कर...- India TV Hindi
संजना गणेशन के यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हुए बुमराह, शादी के बंधन में बंधा भारत का यह स्टार  Image Source : JASPRIT BUMRAH

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से सस्पेंस चल रहा था। बुमराह ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तस्वीर शेयर कर यह जानकारी दी है। 

आपको बता दें कि संजना स्टार स्पोर्ट्स की प्रजेंटर हैं। इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी जुड़ी हुई हैं। केकेआर ने हाल ही में संजना की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है जिसमें वह फ्रेंचाइजी के मर्चेनडाइस के साथ दिखाई पड़ रही हैं।

संजना पेशे से मॉडल व स्पोर्ट्स एंकर हैं जिन्होंने क्रिकेट, बैडमिंटन व फुटबॉल के कई इवेंट्स को होस्ट किया है। उन्होंने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत की तरफ से शो को होस्ट किया था। 

संजना गणेशन का जन्म 6 मई 1991 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। वो कोलकाता नाइट राइडर्स के शो नाइट क्लब को भी होस्ट कर चुकी हैं और इस शो में टीम के सह-मालिक शाहरुख खान ने भी हिस्सा लिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल