1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 12, 2021 09:24 am IST,  Updated : Jan 12, 2021 10:08 am IST

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

Jasprit Bumrah - India TV Hindi
Bumrah  Image Source : GETTY

 

चोटों से जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम को मंगलवार को एक और झटका लगता जब तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह पेट में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हो गए। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के अहम सदस्य बुमराह को यह खिंचाव सिडनी में ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के दौरान आया। 

जानकारी के मुताबिक बुमराह के स्कैन की रिपोर्ट में खिंचाव का पता चला है और भारतीय टीम प्रबंधन इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की आगामी सीरीज को देखते हुए उनकी चोट के बढ़ने का जोखिम नहीं लेना चाहता। 

बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘सिडनी में फील्डिंग करते हुए जसप्रीत बुमराह के पेट में खिंचाव आ गया था। वह ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर रहेगा लेकिन उसके इंग्लैंड के खिलाफ उपलब्ध रहने की उम्मीद है।’’ 

अब उम्मीद की जा रही है कि दो टेस्ट खेलने वाले मोहम्मद सिराज भारतीय आक्रमण की अगुआई करेंगे और 15 जनवरी से शुरू हो रहे ब्रिसबेन टेस्ट में नवदीप सैनी, शारदुल ठाकुर और टी नटराजन उनका साथ देंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल