1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए विल पुकोवस्की, डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए विल पुकोवस्की, डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार

 Edited By: IANS
 Published : Dec 21, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Dec 21, 2020 09:01 pm IST

चोट के कारण वह पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे और अब दूसरे टेस्ट तक भी वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। कनकशन के कारण अब पुकोवस्की को अपना डेब्यू करने में समय लगेगा। 

joe burns, Will Pucovski, jasprit bumrah, australia vs india aus vs ind, india vs australia- India TV Hindi
Will Pucovski Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल पुकोवस्की 26 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट (बॉक्सिंग डे) से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनके साथी बल्लेबाज जो बर्न्‍स इस टेस्ट में खेलेंगे। वाइल्ड वर्ल्ड ऑफ स्पोटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुकोवस्की को पहल अभ्यास मैच में सिर में गेंद लगी थी और फिर वह कनकशन के कारण मैच से बाहर हो गए थे।

चोट के कारण वह पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे और अब दूसरे टेस्ट तक भी वह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। कनकशन के कारण अब पुकोवस्की को अपना डेब्यू करने में समय लगेगा। पुकोवस्की अब तक नौ बार कनकशन का शिकार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- वसीम जाफर ने रहाणे को दिया एक 'सीक्रेट मैसेज' जो करा सकती है टेस्ट सीरीज में भारत की वापसी

ओपनर बर्न्‍स को बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलने को हरी झंडी मिल गई है। बर्न्‍स को एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की एक तेज गेंद उनके कोहनी पर लगी थी, जिसके कारण वह काफी तकलीफ में दिखे थे।

चोट के बावजूद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी थी और नाबाद 51 रनों की पारी खेली थी। बर्न्‍स की चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है और दूसरे टेस्ट में खेलेंगे।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे के लिए इंग्लैंड टीम के साथ जुडेंगे जैक्स कैलिस

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए डेविड वार्नर का भी खेलना तय लग रहा है। वार्नर अगर फिट होकर लौटते हैं तो वह बर्न्‍स के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वार्नर शनिवार को ही सिडनी से मेलबर्न पहुंचे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल