1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने कहा- 5 दिन से पहले आएगा पर्थ टेस्ट में नतीजा, इस वजह से होगा ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने कहा- 5 दिन से पहले आएगा पर्थ टेस्ट में नतीजा, इस वजह से होगा ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 12, 2018 07:41 am IST,  Updated : Dec 12, 2018 07:41 am IST

मेजबान टीम को उम्मीद है कि पर्थ का विकेट तेज गेंदबाजों के अनुकूल होगी और यहां पर पांच दिन से पहले ही मैच का परिणाम आ सकता है। 

ऑस्ट्रेलियाई कोच...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने कहा- 5 दिन से पहले आएगा पर्थ टेस्ट में नतीजा, इस वजह से होगा ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी Image Source : GETTY IMAGES

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि भारत के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करने के लिए उनकी टीम मानसिक और शारीरिक रूप से अपना सबकुछ झोंक देगी। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाजों-मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस का न चल पाना लैंगर के लिए चिंता की बात थी। हालांकि, एडिलेड का विकेट स्पिनरों के थोड़ा अनुकूल था जहां भारत ने 31 रन से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 36 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। लैंगर का मानना है कि ऐसी परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों का तालमेल टीम को सीरीज में वापसी करा सकती है। 

लैंगर ने कहा, "एक तरफ जहां युवा खिलाड़ी हमारी मदद करेंगे हैं क्योंकि उनके पास शारीरिक ताकत होगी, लेकिन यह मानसिक रूप से टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए बहुत कुछ करने वाला है।" 

उन्होंने कहा, "आज सुबह मैंने मार्कस हैरिस से कहा कि जब आप 100 टेस्ट मैच खेलते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट सच में थकाऊ हो जाता है। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हम जानते हैं और अगले कुछ दिनों में इस पर काम करेंगे। इस बार टीम की ट्रेनिंग कुछ अलग होगी।" 

मेजबान टीम को उम्मीद है कि पर्थ का विकेट तेज गेंदबाजों के अनुकूल होगी और यहां पर पांच दिन से पहले ही मैच का परिणाम आ सकता है। 

लैंगर ने कहा, "पर्थ में पहले भी गति और ऊछाल देखने को मिला था। हम वनडे और टी-20 में भी देख चुके हैं कि तेज गेंदबाजों को यहां कितनी मदद मिली थी। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी हमें गति और ऊछाल देखने को मिला था।" 

उन्होंने कहा, "शुक्रवार का दिन गर्म रहेगा। मुझे लगता है कि यहां टॉस काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। हम पिच के हिसाब से ही टीम संतुलन पर काम कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि तेज गेंदबाजों को यहां स्विंग और गति से फायदा मिलेगा।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल