1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर सुधींद्र शिंदे की हुई गिरफ्तारी

केपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व रणजी क्रिकेटर सुधींद्र शिंदे की हुई गिरफ्तारी

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2019 07:46 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 07:46 pm IST

कर्नाटक प्रीमियर लीग में कथित मैच फिक्सिंग के आरोप में केंद्रीय अपराध शाखा के दो दिन के पूछताछ के बाद पूर्व रणजी क्रिकेटर सुधींद्र शिंदे को गिरफ्तार किया।

Sudhendra Shinde, Ranji Trophy, Belagavi Panthers, Asfaq Ali Thara, spot fixing, spot fixing cricket- India TV Hindi
A generic image of cricket stumps Image Source : GETTY IMAGES

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की प्रबंध समिति के सदस्य और पूर्व रणजी खिलाड़ी सुधींद्र शिंदे को कर्नाटक प्रीमियर लीग में कथित मैच फिक्सिंग के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बेंगलुरू पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘काफी सबूतों के आधार पर सुधींद्र शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। ’’ 

केंद्रीय अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है जिन्होंने मैच फिक्सिंग के संबंध में शिंदे से दो दिन तक पूछताछ की गयी और फिर उन्हें अंत में गिरफ्तार किया गया। वह केपीएल की एक टीम बेलागावी पैंथर्स के कोच थे। पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘शिंदे ने अली अशफाक तारा के साथ कथित रूप से कुछ मैचों को फिक्स किया था। ’’ 

अधिकारी ने कहा कि शिंदे को बुधवार को हिरासत में ले जाया जायेगा ताकि अन्य के इसमें शामिल होने के बारे में पूछताछ की जा सके। अभी तक शिंदे सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तारा इस मामले में गिरफ्तार किये जाने वाले पहले व्यक्ति थे। केपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण तब सामने आया जब बेलारी टस्कर्स के गेंदबाज भावेश गुलेजा ने पुलिस में अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाज सय्याम और ड्रमर भावेश बाफना के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। राव ने खिलाड़ियों और अन्य से इस प्रकरण में सरकारी गवाह बनने को कहा है। 

राव ने कहा, ‘‘इस प्रकरण में इतने सारे लोग शामिल हैं, इसलिए मैंने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि आपराधिक दंड संहिता में सरकारी गवाह बनने का प्रावधान है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे आकर हमारे पास स्वीकार करते हैं कि उन्होंने गलती की है तो हम उन्हें सरकारी गवाह का दर्जा देंगे और अपनी जांच करेंगे। हम उन्हें यह पेशकश दे रहे हैं। ’’ 

सुधींद्र शिंदे घरेलू क्रिकेट में 18 फर्स्ट क्लास और एक लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास में सुधींद्र ने 717 रन बनाए हैं जिसमें चार अर्द्धशतक भी शामिल है। सुधींद्र अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच कर्नाटक के लिए सौराष्ट्र के खिलाफ साल 2007 में खेला था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल