1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर किया टीम इंडिया को ट्रोल, कहा पहले ही दी थी चेतावनी

IND vs ENG : केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर किया टीम इंडिया को ट्रोल, कहा पहले ही दी थी चेतावनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 09, 2021 03:45 pm IST,  Updated : Feb 09, 2021 04:19 pm IST

पीटरसन ने अपने ट्वीट में लिखा "इंडिया, याद है मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतना जश्न ना मनाएं जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था।"

Kevin Pietersen Twitter Troll Team India IND vs ENG Virat Kohli Joe Root- India TV Hindi
Kevin Pietersen Twitter Troll Team India IND vs ENG Virat Kohli Joe Root Image Source : TWITTER- @KP24 / BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने 227 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इंग्लिश टीम ने भारत को आखिरी पारी में 420 रन का लक्ष्य दिया था जिसके सामने टीम इंडिया 192 रन पर ही सिमट गई। भारत की इस हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारत को ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया है।

पीटरसन ने अपने ट्वीट में लिखा "इंडिया, याद है मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतना जश्न ना मनाएं जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था।"

ये भी पढ़ें - IND vs ENG 1st Test : भारत को मात देने के बाद जो रूट ने हासिल किया ये बड़ा रिकॉर्ड

बता दें, इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 2-1 से धूल चटाई थी।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : हमें पता है कि भारत मजबूती से वापसी करने की कोशिश करेगा - जो रूट

पीटरसन ने उस समय ट्वीट किया था "इंडिया ये ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाए क्योंकि ये सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है, लेकिन असली टीम इंग्लैंड तो कुछ हफ्तों के बाद आ रही है जिसे आपको हराना होगा अपने ही घर में। सतर्क रहें, दो हफ्तों में बहुत अधिक जश्न मनाने से सावधान रहे।"

ये भी पढ़ें - राहणे की बल्लेबाजी पर मांजरेकर का ट्वीट हुआ वायरल, बताया कहां होती है उनसे चूक

बात मुकाबले की करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। एशियाई पिचों पर अकसर टीमें यही फैसला लेती है। इसका फायदा उठाते हुए इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट के दोहरे शतक की मदद से पहली पारी में 578 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान मेहमान टीम ने लगभग 2 दिन से ज्यादा बल्लेबाजी की थी।

इस स्कोर के सामने भारतीय टीम 337 ही रन बना सकी। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 91 रन की सर्वाधिक पारी खेली थी। इंग्लैंड इसके बाद भारत से 241 रन आगे थे, लेकिन उन्होंने फॉलोअन देने की बजाय खुद बल्लेबाजी करना बेहतर समझा।

दूसरी पारी में इंग्लैंड 178 रन पर ही सिमट गई और उन्होंने भारत के सामने 420 रन का लक्ष्य रखा। गिल और कोहली को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा देर पिच पर नहीं टिक सका। गिल ने जहां 50 रन बनाए वहीं कोहली ने 72 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने चार और जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट लिए। जो रूट को उनकी लाजवाब पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल