1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए क्यों कम कीमत पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बेचना पड़ा 'लोगो' का अधिकार

जानिए क्यों कम कीमत पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बेचना पड़ा 'लोगो' का अधिकार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 10, 2020 08:16 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 08:16 pm IST

पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे पर खेली जानी वाली सीरीज से पहले राष्ट्रीय टीम के लिए प्रायोजक ढूंढने में सफल रहा लेकिन यह करार उसने उम्मीद से काफी कम कीमत पर किया। 

Pakistan team Batsmen- India TV Hindi
Pakistan team Batsmen Image Source : GETTY

कराची| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इंग्लैंड दौरे पर खेली जानी वाली सीरीज से पहले राष्ट्रीय टीम के लिए प्रायोजक ढूंढने में सफल रहा लेकिन यह करार उसने उम्मीद से काफी कम कीमत पर किया। एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार, पीसीबी ने ट्रांसमीडिया के साथ एक साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया है। यह कंपनी पिछले कुछ वर्षों से पीसीबी में विभिन्न प्रायोजन और मीडिया अधिकार खरीद रही है। ट्रांसमीडिया पहले से ही सहयोगी प्रायोजक के तौर पर पीसीबी को सालाना 15 करोड़ (पाकिस्तानी) रुपये का भुगतान कर रहा है।

सूत्र ने बताया, ‘‘ ट्रांसमीडिया ने पाकिस्तान टीम की जर्सी और किट पर मुख्य लोगो के लिए तीन साल के सौदे के लिए 60 करोड़ रुपये की पेशकश की है। कई कोशिश के बाद पर निराशा का सामना करने के बाद बोर्ड ने अब 20 करोड़ रुपये में एक साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया है।’’

सूत्र ने बताया कि पीसीबी अगले साल फिर से लोगो अधिकार की नीलामी कर सकता है। इससे पहले पेप्सी का तीन साल का करार 55 लाख डालर (लगभग 91 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) का था जो पिछले महीने खत्म हो गया। सूत्र के मुताबिक कंपनी नये करार के लिए पिछली रकम का 30 प्रतिशत ही देना चाहती थी लेकिन करार को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला नहीं किया।

ये भी पढ़ें - 'कुछ ऐसा जो मेरे लिए भी नया था', सचिन तेंदुलकर ने किया जेम्स एंडरसन की 'मिस्ट्री स्विंग' का खुलासा

उन्होंने कहा, ‘‘शीर्ष अधिकारियों ने वैश्विक और स्थानीय कंपनियों से संपर्क किया लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल