1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कृष्णप्पा गौतम ने टी20 में किया कमाल, पहले बनाए 134 रन फिर लिए 8 विकेट

कृष्णप्पा गौतम ने टी20 में किया कमाल, पहले बनाए 134 रन फिर लिए 8 विकेट

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2019 08:06 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 08:06 pm IST

गेंदबाजी में भी गौतम का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी की और महज 15 रन देकर आठ विकेट चटकाए।

Krishnappa Gowtham, Allrounder- India TV Hindi
Krishnappa Gowtham, Allrounder Image Source : TWITTER

बेंगलुरू। कृष्णप्पा गौतम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां कर्नाटका प्रीमियर लीग (केपीएल) के एक मैच में केवल 39 गेंदों पर शतक जड़ा और आठ विकेट भी लिए। गौतम केपीएल में बेलारे टसकर्स के लिए खेलते हैं और शिवामोगन लायन्स के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया। 

बल्लेबाज करने हुए गौतम ने 56 गेंदों पर 134 रनों की धमाकेदार पारी खेल। इस पारी में उन्होंने 13 बेहतरीन छक्के जड़े। 

गेंदबाजी में भी गौतम का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी की और महज 15 रन देकर आठ विकेट चटकाए। 

मैच के बाद उन्होंने कहा, "मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, ना ही किसी और ने इसकी उम्मीद की होगी। हमें समर्थन देने के लिए सभी का धन्यवाद।"

गौतम के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनकी टीम ने 70 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। उनकी गेंदबाजी के आंकड़ें एक रिकॉर्ड हो सकते थे, लेकिन केपीएल के मुकाबलों को आधिकारिक मान्यता प्राप्त नहीं है। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल