1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रिटेन से स्वदेश लौटने के बाद कुमार संगकारा ने खुद को अलग किया

ब्रिटेन से स्वदेश लौटने के बाद कुमार संगकारा ने खुद को अलग किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 23, 2020 02:14 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 02:14 pm IST

संगकारा ने न्यूज फर्स्ट से कहा,‘‘मुझमें कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं लेकिन मैं सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा हूं।’’

Kumar Sangakkara separated himself after returning home from Britain - India TV Hindi
Kumar Sangakkara separated himself after returning home from Britain  Image Source : GETTY IMAGES

कोलंबो। श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा है कि उन्होंने फिलहाल खुद को अलग कर लिया है। कोविड 19 के चलते श्रीलंका सरकार ने भी निर्देश दिये हैं कि यूरोप से लौटने वाले नागरिक खुद को अलग कर लें। संगकारा ने न्यूज फर्स्ट से कहा,‘‘मुझमें कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं लेकिन मैं सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं एक सप्ताह पहले लंदन से आया और मैने देखा कि एक से 15 मार्च के भीतर विदेश से आने वालों के लिये पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन कराना और खुद को अलग करना जरूरी है। मैंने पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन करा लिया है।’’

संगकारा और पूर्वकप्तान महेला जयवर्धने सोशल मीडिया पर लोगों को घबराहट से बचने और सामाजिक दूरी बनाये रखने का आग्रह कर रहे हैं। श्रीलंका में कोविड 19 के 80 पाजीटिव मामले मिले हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी भी इंग्लैंड से लौटने के बाद दो सप्ताह के लिये अलग हो गए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल