1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी के लिए कुमार संगकारा ने की यह अपील

पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी के लिए कुमार संगकारा ने की यह अपील

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2020 11:05 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 11:05 pm IST

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने भरोसा जताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जल्द ही पूरी तरह से पाकिस्तान में वापसी करेगा। 

Kumar Sangakkara, Pakistan attack scene, pakistan, PCB, MCC- India TV Hindi
Kumar Sangakkara Image Source : AP

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने भरोसा जताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जल्द ही पूरी तरह से पाकिस्तान में वापसी करेगा। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के भी अध्यक्ष संगकारा ने स्पष्ट किया कि दुनिया में हर जगह सुरक्षा मुख्य चिंता होती है और उन्होंने पाकिस्तान द्वारा पिछले कुछ वर्षों में इस ओर उठाये गये कदमों की प्रशंसा की। 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कहीं पर काफी समय तक क्रिकेट नहीं खेला जाता है तो इससे लोगों की दिलचस्पी कम होने का खतरा रहता है जिससे युवा भी खेल से दूर हो जायेंगे। ’’ 

सुरक्षा कारणों से कई सालों तक पाकिस्तान में इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया। हालांकि पिछले कुछ समय में श्रीलंका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज जैसे देशों ने पाकिस्तान का दौरा किया है। हाल ही में बांग्लादेश की टीम वहां टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए गई थी।

इससे पहले श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान में वनडे और टी-20 सीरीज खेलने आई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल