1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी ने टी-20 विश्व कप के लिए जारी किया एंथम सॉन्ग, 17 अक्टूबर से होगा आगाज

आईसीसी ने टी-20 विश्व कप के लिए जारी किया एंथम सॉन्ग, 17 अक्टूबर से होगा आगाज

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2021 04:33 pm IST,  Updated : Sep 23, 2021 04:38 pm IST

बॉलीवुड के संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी के संगीत निर्देशन में तैयार एनिमिनेटेड फिल्म में दुनिया भर में टी20 के युवा प्रशंसकों तथा खेल के कुछ नामी दिग्गजों को शामिल किया गया है।

Cricket news, latest Cricket news, current Cricket score, Cricket headlines, breaking Cricket news, - India TV Hindi
Men's T20 World Cup 2021 anthem Image Source : TWITTER/@ICC

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी टी20 विश्व कप का आधिकारिक गान तथा प्रचार अभियान से जुड़ी फिल्म भी जारी की जिसमें भारतीय दिग्गज विराट कोहली और वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड सहित कुछ खिलाड़ियों के अवतार दिखायी देंगे। 

टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में शुरू होगा। फाइनल 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021, KKR vs MI : केकेआर-मुंबई के बीच मुकाबले में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है प्लेइंग-11 में जगह

बॉलीवुड के संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी के संगीत निर्देशन में तैयार एनिमिनेटेड फिल्म में दुनिया भर में टी20 के युवा प्रशंसकों तथा खेल के कुछ नामी दिग्गजों को शामिल किया गया है। 

भारतीय कप्तान कोहली खिलाड़ियों के समूह की अगुवाई करते हैं। इसमें मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड, ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और अफगानिस्तान के राशिद खान भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- MI vs KKR Live Streaming Cricket IPL 2021: यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें ऑनलाइन मैच

कोविड-19 महामारी के बाद क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में दुनिया के 16 देश हिस्सा लेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल